03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मऊ। थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा दिनांक 01.03.19 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 59/19 धारा 147, 148, 149, 107, 308, 324, 323, 352, 504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट में वांछित अभियुक्त रामप्यारे निवासी सुगुरूआ मेहतूपार थाना दोहरीघाट मऊ व दिनांक 28.02.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा एकौना से मु0अ0सं0 451/18 धारा 147, 148, 323, 504, 506, 452, 352, 324, 325, 307 भादवि में वांछित अभियुक्तागण विनीत यादव पुत्र रामप्रकाश यादव, अजय यादव पुत्र गुलाब यादव निवासीगण एकौना थाना मुहम्मदाबाद मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
