अपना जिला

चाइनीस मांझा की चपेट में आने से, दरोगा घायल

मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ। सरकार चाइनीज मांझा के रोक के लिए भले ही लाख जतन करें लेकिन आसमान में पतंगो और युवाओं के हाथ के बीच की डोर बनी चाइनीज मांझा से आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। ऐसे में जब शुक्रवार को चाइनीज मांझा की चपेट में दरोगा जी आए, तब ना वो सिर्फ घायल हो गए बल्कि आनन-फानन में पुलिस ने उक्त मांजे का प्रयोग कर रहे युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली के उपनिरीक्षक को प्रतिबंधित चाइनीज मांझा से गर्दन में चोट आ गयी। उन्हें एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया गया। जहां दरोगा को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के मोहल्ला अतरारी स्थित मोमिन अंसार गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास कुछ युवक चाइनीज धागे से पतंग उड़ा रहा थे कि कोतवाली के एसएसआई लालमणि अपनी मोटरसाइकिल से कोतवाली से खैराबाद चौकी पर जा रहे थे। वे अभी मुबारकपुर मुख्य मार्ग पर चुंगी से आगे स्थित उक्त स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि चाइना का प्रतिबंधित माँझा उनके गर्दन में आकर फस गया,जिससे कि उनकी गर्दन में चोट आ जाने के कारण वे जख्मी हो गए। आनन फानन में लोगो ने उन्हें घायलावस्था में एक प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया गया। उपचार के कुछ ही देर बाद उन्हें डॉक्टरों ने छुट्टी दे दिया। इधर पुलिस ने पतंग उड़ा रहे एक युवक को हिरासत में लेकर मांझे के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *