अपना जिलाखास-मेहमान

किसान धान, गेहूॅ के अलावा सब्जी की भी खेती करें, जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके : दारा

मऊ। जिला उद्यान विभाग के द्वारा दो दिवसीय औद्यानिक कृषि गोष्ठी एवं किसान मेला का आयोजन राजकीय अलंकृत उद्यान चन्द्रभानपुर मऊ में किया गया। जिसका उद्घाटन यूपी सरकार के कैैैैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। साथ में सांसद हरिनारायण राजभर एवं जिला अध्यक्ष भाजपा एवं उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान द्वारा बताया गया कि उ0प्र0 सरकार के द्वारा तमाम योजनाएं पूर्वांचल में चलायी जा रही है जिसमेें उद्यान विभाग को विशेष तौर पर सरकार के द्वारा धन उपलब्ध कराया जा रहा है क्योंकि सरकार कटिवद्ध है कि पूर्वांचल में किसानों की आय दोगुनी की जाये। इसपर सरकार विशेष रूप से ध्यान दे रही है जिसमें आप किसान भाइयों से अपील कर रहा हू कि आप लोग धान, गेहूॅ के अलावा सब्जी की भी खेती करें। जिससे आपकी आय दोगुनी हो सके। क्योकि वैज्ञानिकों द्वारा भी आपको बताया जायेगा कि किस समय किस सब्जी की खेती करने में आपको लाभ होगा और उद्यान विभाग आपका पूर्ण सहयोग करेगा। क्योकि हर सब्जी के बीज पर सरकार के द्वारा सब्सिडी दी जा रही है आज के दिन में बागवानी, फुल की बागवानी लगाये जिससे आपको दोगुनी आय हो सकती है। आये हुए सभी किसानों को मुख्य अतिथि के द्वारा धन्यवाद दिये कि आप लोग इस कार्यक्रम में आकर के इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाये।

जिसमें सांसद हरिनारायण राजभर ने अपने संबोधन में कहा कि प्राचिन खेती के अलाॅवा साग सब्जी एवं उद्यान से सम्बन्धित खेती करने से किसान की लागत दोगुनी होगी। हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों के हित में तमाम योजनाए उद्यान विभाग के तरफ से चलायी जा रही है जिसमें निःशुल्क आम,  अमरूद, केला की खेती के लिए विशेष पैकेज भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा पूर्वांचल को दिया जा रहा है।

उक्त अवसर पर तीन किसानों सुरेन्द्र तिवारी पुत्र दुर्गा तिवारी, बहरामपुर दोहरीघाट, रामधारी चैरसिया पुत्र मुखदेव चैरसिया बहरामपुर दोहरीघाट, हरगोविन्द्र मौर्य पुत्र वंशी मौर्य हसनपुर दोहरीघाट को ट्रैक्टर वितरण किया गया। उक्त वितरण एवं गोष्ठी राजकीय राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कराया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी विभागों की प्रदर्शनी का स्टाल भी लगाया गया।
गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक पिल्खी कृषि विज्ञान केन्द्र के डा0 एन0पी0 सिंह ने किसानों को सब्जी की खेती के बारे में बताया कि लौकी एक अत्यन्न ही प्रचलित सब्जी है उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों मेें  इसकी खेती जायद एवं खरीब दोनो ऋतुओं में की जाती है इसकी उपलब्धता लगभग पुरे वर्ष रहती है सब्जियों के अलावाॅ इसके कच्चे फलों से रायता, कोक्ता, अचार, हलवा, खीर इत्यादि स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते है और इसकी खुबी यह है कि यह कब्ज को दूर करने में अत्यन्त लाभकारी है इसके बीज से प्राप्त तेल सरदर्द में  राहत देता है। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 बी0के0 सिंह ने बताया गया कि खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन, मछली पालन, दुधारू गाय एवं मुर्रा भैस भी रखे जिससे किसान की आय दोगुनी हो सकती है। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर दुर्गविजय राय जिला अध्यक्ष भाजपा, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, उप कृषि निदेशक एस0पी0 श्रीवास्तव, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार, जिला उद्यान इस्पेक्टर हरिश्चन्द्र यादव, प्रभारी कृषि वैज्ञानिक पिल्खी बी0पी0 सिंह, डा0 शैलेन्द्र कुमार सिंह, डा0 अंगद यादव, नरेन्द्र तिवारी, फागु सिंह जिला पंचायत सदस्य, सुब्बी बाबा प्रतिनिधि मंत्री दारा सिंह चैहान, विजय प्रकाश पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित समस्त अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *