अपना जिलाचर्चा में

भाजपा कार्यकर्ता चारों विधानसभा में निकालेंगे बाइक रैली

मऊ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जनपद कार्यालय पर आवश्यक बैठक की गई। बैठक में जनपद के प्रभारी प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 2 मार्च को जनपद के चारों विधानसभाओं में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी।
हर विधानसभा में कम से कम सवा सौ की संख्या में बाइकों के साथ कार्यकर्ता रैली निकालेंगे जो अपने विधानसभा में निर्धारित रास्तों से होते हुए पूरे विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई, जिसमे वरिष्ठ उपाध्यक्ष गनेश सिंह, संतोष सिंह, महामंत्री विजय राजभर, रमेश राय, मुन्ना राजभर, प्रशांत गुप्ता, राकेश मिश्रा, अजय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओ को अलग अलग विधानसभाओ का प्रमुख बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *