मऊ। प्रधानमंत्री मोदी ने चलचित्र के माध्यम से मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के द्वारा देश के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उसी क्रम में में मऊ जनपद के नगर क्षेत्र में शीतला माता मंदिर के प्रांगण में सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें चुनाव के बारे में बताया।
इस अवसर पर सांसद हरिनारायन राजभर जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय,डा0 एच एन सिंह,अरविंद सिंह,संजय पाण्डेय, मीना अग्रवाल,रामप्रवेश राजभर,राजीव जौहरी आदि उपस्थित रहे।