मानदेय बढ़ने पर सांसद के माध्यम से पीएम और सीएम को सम्मानित करेंगे आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के लोग
मऊ। आँगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन उ०प्र०शाखा जनपद मऊ द्वारा आँगनबाड़ी कार्यकर्त्री व सहायिका के मानदेय में बढ़ोत्तरी की खुशी में संगठन ने दिनांक 1 मार्च 2019 को कम्युनिटी ( नगरपालिका) हाल मऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शासन के प्रतिनिधि सांसद हरिनारायण राजभर को (मुख्य अतिथि) बनाकर उनके माध्यम से सम्मान करने का निर्णय लिया है। जिसमें विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय होंगे। इस अवसर पर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजली मौर्या, उपाध्यक्ष सरिता सिंह, मंत्री आशा बौद्ध के साथ ही जिला की हजारों आँगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहेगीं।
उन्होंने सभी से आह्वाहन किया कि सम्मान समारोह की सफलता के लिए सभी आँगनबाड़ी 1 मार्च शुक्रवार को प्रात: 9:00 बजे तक नगरपालिका सभागार मऊ में अवश्य पहुंच जाय। यह जानकारी मीडिया प्रभारी निधि राय नेे दी।

