अपना जिलाखास-मेहमान

पुलिस विभाग के धर्मराज, रमाशंकर, सर्वनाथ व कलावती मऊ से सेवानिवृत्त

मऊ। पुलिस लाईन के सभागर में वृहस्पतिवार  को सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारीगणों के विदाई समारोह का आयोजन हुआ जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा उक्त समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारीगणों को प्रशस्ति पत्र, श्रीमद भगवद् गीता व साल देकर सम्मानित किया गया तथा इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक विजय कुमार सिंह व काफी संख्या में पुलिस कर्मचारीगण एवं निम्नलिखित समस्त सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारीगण व उनके परिवारजन उपस्थित रहे। सेवानिर्मित होने वाले कर्मचारियों में…
1. रेडियो उपनिरीक्ष धर्मराज यादव।
2. उपनिरीक्षक रमाशंकर प्रसाद।
3. उ0नि0 सर्वनाथ सिंह।
4. उ0नि0 श्रीमती कलावती सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *