परीक्षा में नकल करते समय एक परीक्षार्थी गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी पुलिस द्वारा दिनांक 25.02.19 को देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर केदारनाथ इंटर कालेज तेघना से परीक्षा हाल में अनुचित सामग्री का प्रयोग नकल करते समय शैलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द मु0अ0सं0 60/19 धारा 10 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

