चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदा एक की मौत, एक की हालत नाजुक
मोहम्दाबाद गोहना/ मऊ। मोहम्मदाबाद गोहना- घोसी मुख्य मार्ग पर स्थित देवलास के निकट फुलवरिया गांव के समीप रविवार को सायंकाल मोटरसाइकिल से बारात जा रहे रौनापार तहसील सगड़ी जनपद आज़मगढ़ निवासी उमेश चतुर्वेदी पुत्र मैकू चतुर्वेदी एवं राजन चतुर्वेदी पुत्र कैलाश चतुर्वेदी को विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया।जिससे दोनो लोग मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए।टक्कर की आवाज पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए ,तथा 108 नंबर को सूचना दिया। 108 नंबर ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद गोहना में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सदर मुख्यालय के लिए रेफर कर दिया। जिसमें से सदर जाते समय राजन चतुर्वेदी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।मौका पाकर वाहन फरार हो गया।
