अपना जिला

02 असलहा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से अवैध 01 पिस्टल, 05 तमंचा व कारतूस बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रानीपुर व स्वाट टीम पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब कल दिनांक 22.02.19 को रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर कि 02 व्यक्ति जो कि असलहे की तस्करी करते हैं, जो इस समय नगपुर पुलिया के पास है व अपने साथ कई अवैध असलहों को लिये हुये जिसको बेचने के लिये कही जाने वाले हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुची ही थी कि देखते ही उक्त व्यक्ति भागने का प्रयास किये जिस पर मौजूद पुलिस बल द्वारा तत्परता दिखाते हुये उक्त दोनों व्यक्तियों को घेरकर पकड़ लिया गया तथा चेक किया गया तो उन दोनों के कब्जे क्रमशः 01 पिस्टल एवं दूसरे के कब्जे से 04 अदद तमंचा 315 बोर व 01 तमंचा 12 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 12 बोर सहित कुल 06 अवैध असलहे व 02 जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पूछताछ में उक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपना नाम सत्यप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 उमाशंकर सिंह निवासी कयामपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ व संदीप कुमार पुत्र निरंजन लाल निवासी अमौड़ गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ बताया गया तथा कड़ाइे से पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि हम लोग आस-पास के जनपदों में असलहों की सप्लाई करते हैं तथा आज हम लोग इन असलहों को बेचने के लिये जा रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया। साथ ही साथ असलहों की अपेक्षा कारतूस कम होने के बारे में पूछा गया तो बताया गया कि ये कारतूस केवल असलहों को चेक करवाने के लिये पास में रखें है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 27,28/19 धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी थाना रानीपुर, हे0का0 श्रवण कुमार, का0 दशरथ प्रसाद, का0 नरसिंह पासवान, का0 कमल कुमार, उ0नि0 बी0के0 सिंह प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय, हे0का0 जवाहरलाल सरोज, का0 विवेक पाण्डेय, का0 अनिल यादव, का0 नीरज शर्मा- स्वाट टीम, का0चा0 शत्रुध्न सिंह यादव। उक्त बरामद/गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु  5,000/ रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *