अपना जिला

ट्रक और ट्रैक्टर की चपेट में आने से, साइकिल सवार मौत

रतनपुरा/मऊ। ट्रक ने साइकिल सवार को बुरी तरह से रौन्द दिया ,जिससे घटनास्थल पर ही साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मेउड़ी कला ग्राम पंचायत निवासी लक्ष्मण राम 35 बरस पुत्र स्वर्गीय मुराली गुलौरी ग्राम पंचायत स्थित एक ईंट भट्ठे पर विगत कुछ वर्षों से कार्य करते थे प्रतिदिन की भांति अपना काम निपटा कर लक्ष्मण शुक्रवार की साय लगभग 5 बजे साइकिल से गुलौरी ईट भट्ठे से अपने घर मेऊड़ी कला के लिए जा रहे थे, जैसे ही वे गुलौरी ग्राम पंचायत स्थित धर्मागतपुर गांव के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

कब कैसे होगा परिवार का गुजारा…

मृतक लक्ष्मण की पत्नी रमिता देवी गुलौरी स्थित अपने बहन मुन्नी देवी के घर आज प्रातकाल ही आई हुई थी ,जैसे ही उन्हें पति के साथ हुए हादसे की जानकारी हुई वह रोते -बिलखते अपने बहन के साथ घटनास्थल पर पहुंची ,और पोहा का मंजर देख वह विलाप करने लगी! लक्ष्मण राम के दो लड़के एक लड़की है ,सबसे बड़ी बच्ची की उम्र मात्र 10 साल है ,गृहस्ती काफी कच्ची है, ईंट भट्टे पर कार्य करके ही लक्ष्मण अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल बुरा हाल है। अब परिवार की जीविका कैसे चलेगी, यह यक्ष प्रश्न बन गया है पति उसे मझधार में ही छोड़कर चला गया।

ट्रक फरार ,ट्रैक्टर की हुई पहचान…

रतनपुरा मऊ साइकिल सवार को कुचलने के बाद मऊ से बलिया की तरफ जा रही ट्रक काफी तेज गति से बलिया की तरफ भाग गई उसे पकड़ा नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आर एस नागर मौके पर पहुंच गए ,और लाश को अपने कब्जे में ले कर के उसे अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *