प्रदीप, राम गोपाल, विनोद सहित दस बने गोवंश आश्रय केंद्र संचालन समिति के सदस्य
मऊ। उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के क्रम में पशुधन अनुभाग-2 लखनऊ के अनुपालन के क्रम में नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन द्वारा निर्मित स्थायी गोवंश आश्रय केन्द्र हेतु संचालन समिति का गठन किया गया है। संचालन समिति के सदस्य के रुप में जिले के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता प्रदीप सिंह, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. राम गोपाल गुप्ता, सभासद विनोद कुमार गुप्ता समेत राजीव सैनी, कामरेड विरेन्द्र कुमार, राम अवध सिंह, आशीष कुमार विक्की, राजन शर्मा, अम्बरीश भारती, परशुराम पाण्डेय समेत दस लोगों को सदस्य बनाया गया है। गोवंश आश्रय केंद्र संचालन समिति के सदस्य बनाने बनाए जाने के बाद लोगों ने सभी मनोनीत सदस्यों को बधाई दिया है तथा आशा किया है कि इनके नेतृत्व में गोवंश आश्रय का विकास होगा।

