अवैध शराब के कारोबारियों के विरूद्ध पुलिस का विशेष अभियान
मऊ। अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 1000 लीटर लहन व 06 भठ्ठीयों को नष्ट कर कुल 235 लीटर कच्ची शराब बरामद, 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें कोपागंज पुलिस द्वारा पप्पू चौहान पुत्र रामप्यारे चौहान निवासी चकरा थाना कोपागंज के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना दोहरीघाट पुलिस द्वारा लालजी चौहान पुत्र स्व0 अमरजीत चौहान निवसी चन्द्रावारी थाना दोहरीघाट के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना चिरैयाकोट पुलिस द्वारा कल्लू गुप्ता पुत्र पाऊमल निवासी मनाजीत थाना चिरैयाकोट के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना रानीपुर पुलिस द्वारा रविन्द्र पुत्र मुन्नर राम निवासी लाहिरपुर थाना रानीपुर के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना मुहम्मदाबाद पुलिस द्वारा झीरगा पुत्र किंबू उरावं निवासी जन्तरगढ़ी थाना भरनो जनपद गुमला(झारखण्ड), दीग्गा पुत्र किबूं निवासी बुढमु जनपद(झारखण्ड), के कब्जे से क्रमशः 80-55 लीटर अवैध कच्ची शराब, मिलावटी सामग्री व शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद, थाना घोसी पुलिस द्वारा मुन्नीलाल पुत्र गुज्जर हरिजन निवासी निमिहां थाना दोहरीघाट के कब्जे से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, थाना कोतवाली पुलिस द्वारा राजेश पुत्र शिवबचन निवासी चरयां थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द अन्तर्गत धारा 272,273 भादवि व 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

