अपना जिला

जनपद के सभी अधिकारी इलेक्शन मोड में कार्य करें, ईवीएम की समीक्षा रोज करें : जिलाधिकारी

■ चुनाव के समय डायल 100 विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे, चुनाव के समय यदि कहीं भी घटना की सूचना आये तो तत्काल कार्यवाही करें : एसपी
■ लोक सभा सामान्यनिर्वाचन-2019 की तैयारी हेतु मऊ के आला अफसर सहित एसडीएम, तहसीलदार, सीओ, थानाध्यक्षों की बैठक
■ जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि ईवीएम की समीक्षा प्रतिदिन करते रहें, जिससे की चुनाव के समय किसी प्रकार की ईवीएम से सम्बन्धित समस्या उत्पन्न न हो
मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों हेतु लगायें गये जनपद के सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदारों व थानाध्यक्षों के साथ बैठक बुधवार को कैम्प कार्यालय कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिये कि निर्वाचन से सम्बन्धित कार्यो को विशेष ध्यान देकर पूर्ण कर लें। क्योकि चुनाव के समय अनेक प्रकार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती है। जिसके कारण कोई न कोई समस्या का कारण बना रह जाता है। इस लिए चुनाव के महत्पूर्ण कार्य को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करे लें। क्योकि चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराना शासन प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि ई0वी0एम0 की समीक्षा प्रतिदिन करते रहें जिससे की चुनाव के समय किसी प्रकार की ई0वी0एम0 से सम्बन्धित समस्या उत्पन्न न हो जिलाधिकारी ने लगाये गये सभी अधिकारी को निर्देश दिये कि इलेक्शन मोड में कार्य करें।
पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर द्वारा सभी थानाध्यक्षों को कड़ा निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के सम्वेदनशील बूथों एवं स्थानों का चिन्हिकरण कर रिपोर्ट तैयार कर लें क्योंकि आगामी चुनाव के समय किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी। पिछले चुनावों में जिन बूथों पर विवाद हुए हों तथा विवाद करने वाले लोगों की सूची तैयार कर लें और उन बूथों को विशेष रूप से जांच कर ले जिससे कि आगामी चुनाव के समय विवाद न हो। चुनाव के समय डायल 100 विशेष रूप से सक्रिय रहेंगे चुनाव के समय यदि कहि से भी घटना की सूचना आती है तो तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर घटना की जांच करेंगे। 
उक्त अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, समस्त थानाध्यक्ष सहित अशोक कुमार निर्वाचन से उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *