विधायक फागू चौहान बने उ.प्र. पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन
मऊ उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक, उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री फागू चौहान को योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री स्तर) बनाया है। उनके मनोनयन के बाद उनके समर्थकों व प्रशंसकों सहित लोगों में काफी प्रसन्नता है। सभी दूरभाष पर अपने नेता को फोन करके बधाई दे रहे हैं। वहीं लोगों को कहना है कि श्री फागू चौहान के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग आयोग और मजबूत होगा।

