अपना जिला

बार व बेंच एक रथ के दो पहिए, जो कभी मिलते तो नहीं लेकिन हमेशा साथ चलते : मुकेश मिश्रा

■ सिविल कोर्ट सेन्ट्रल बार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ

■ अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है लेकिन उसे अब और सजग रहने की जरूरत : अमरेन्द्र नाथ सिंंह

मऊ। जनपद के अधिवक्ताओं के सबसे बड़े संगठन का शपथ ग्रहण समारोह बार के लाइब्रेरी हाल में मंगलवार को अपरान्ह 2 बजे सम्पन्न हुआ। शपथग्रहण के मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश मुकेश मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि बार कौसिल के वरिष्ठ सदस्य द्वय अमरेन्द्र नाथ सिंह व हरिशंकर सिंह रहे। मुख्य अतिथि मुकेश कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दिया और कहा कि बार व बेंच एक रथ के दो पहिए हैं जो कभी मिलते तो नही लेकिन हमेशा साथ चलते हैं।

सभा को संबोधित करते हुए बार काउंसिल के सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग प्रहरी होता है लेकिन उसे अब और सजग रहने की जरूरत है क्योंकि समाज किसी भी तरह की बुराई करने वाला व्यक्ति कुछ देर से ही सही वह यहीं आता है। नगरपालिका के चेयरमैन तैय्यब पालकी ने भी सम्बोधित किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों धन्यवाद ज्ञापित किया। बार काउंसिल के मेम्बर हरिशंकर सिंह ने भी संम्बोधित करते हुए अधिवक्ताओं के हितों की बात करते हुए कहा कि हमें आप ने चुना हम आप को धन्यवाद देते हैं और कहा कि लोकतंत्र अधिवक्ताओं का सहयोग लिए एक कदम भी नही चल सकता। हमारे सम्मान की रक्षा होनी चाहिए।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं महामंत्री ने आप अपने संबोधन में अधिवक्ताओं के सम्मान के सुरक्षा की बात कही और वोट देने के लिए आभार ब्यक्त किया।

बार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक अहमद ने दिलाई । शपथ लेने वालों में सबसे पहले शपथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष शमसुल हसन ने ली उन्हें निवर्तमान हो रहे अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल ने माला पहना कर स्वागत किया और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाया। वहीं शपथ नवनिर्वाचित महामंत्री दारोगा सिंह ने लिया, माला पहना कर उनका स्वागत निवर्तमान महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया तथा यथोचित सम्मान देते हुए स्थान दिया।

इसी क्रम में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामअवध राजभर, साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर अश्वनी कुमार सिंह व राकेश कुमार सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पररविन्दर कुमार यादव, संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर मुकेश भारद्वाज, परवीन कुमार मिश्र, रामसमुझ यादव व कोषाध्यक्ष पड़ पर मुन्नीलाल तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी के 6पद तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 पदों पर क्रमशः अशोक कुमार अश्क, अनिल कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र नाथ राय,पद्मनाथ सिंह, बृजेश कुमार राय, मनोज कुमार सिंह तथा अबू होरैरा, उमेश कुमार सिंह, रश्मि अग्रवाल, मनोहर कुमार, मुजीबुर रहमान, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने शपथ लिया। ततपश्चात मुख्य अतिथि जिला जज मुकेश कुमार मिश्रा ,अपर जिला जज क्रमशः वीरनायक सिंह , आदिल आफताब अहमद ,सुरेश गुप्ता , मुहम्मद गजाली, फूलचंद पटेल तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश नागर सहित सभी न्यायिक अधिकारियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर फतेबहादुर सिंह , लालजी पांडेय, दिनेश्वर राय, राम इकबाल सिंह, हरिद्वार राय, बृजेश कुमार राय, शशिप्रकाश सिंह तेगा, अजय कुमार सिंह आदि तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *