बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिले के सभी चिकित्सकों की दिया प्रशिक्षण
मऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मऊ के सभागार में राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी राजकीय चिकित्सालय में कार्यरत सभी महिला चिकित्सा अधिकारी, प्रसूति रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं समस्त चिकित्सा अधिकारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें सभी महिला चिकित्सकों व पुरुष चिकित्सकों को राष्ट्रीय बधिरता रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया जायेगा जो 12फरवरी से 14 फरवरी तक चलेगा।इस अवसर पर विशेषज्ञ डॉ राजाराम चौहान ने लोगों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम आने वाले समय में सभी के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। इसके जरिये जन्म के समय में ही कुछ सावधानी बरतने से बहुत हद तक इस तरह की दिवयांगता से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में महिला और पुरुष चिकित्सकों सहित आशा कार्यकर्त्ता को ट्रेनिंग देने की पूरा योजना तैयार है वहीं अगले चरण में गांव की आशाओं को इस ट्रेनिंग से रूबरू कराया जाएगा। जन्म के समय इस तरह के लक्षण को ध्यान में रखे, वहीँ उसकी पहचान कर इलाज के लिए समय रहते अच्छे चिकित्सकों तक पहुंचा दे।
कार्यशाला संचालन कर रहे वरिष्ट सहायक अजय सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से चिकित्सकों से लेकर गाँव की आशाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जन्म के समय ही बच्चों में नाक, कान एवं गला के लक्षणों को देखते हुए उनका तुरंत समुचित इलाज किया जायेगा जिससे बधिरता और गूंगेपन जैसी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक किया जा सके।
इस प्रशिक्षण में डॉ कंचन लता आजाद, डॉ हरजोत कौर, डॉ संगीता डॉ मधु राय, डॉ दिव्या पांडे, डॉ नीतू शर्मा, डॉ तोषी सिंह, डॉ इंदु रानी, डॉ प्रियंका गुप्ता, डॉ सरोज बी प्रसाद महिला चिकित्सक मौजूद रहीं| पुरुष चिकित्सकों में डॉ प्रवीण कुमार, डॉ धीरेंद्र प्रताप, डॉ शैलेश, डॉ साहिद, डॉ बलवंत, डॉ उदय नारायण, डॉ आनंद इंद्रेश आदि मौजूद रहे।

