दुनिया 24X7

खेल का शुभारम्भ नगर पंचायत चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव ने किया ।

मधुबन । गंगऊपुर स्थित बीएमवाई इन्टरनेशनल फुटबाल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो पक्षो मे बलिया महिला टीम ने बाजी मारी तो पुरुष वर्ग में मुबारकपुर ने अपना दमखम दिखाते हुए अगले राउंड में जगह बनाया । खेल का शुभारम्भ नगर पंचायत चेयरमैन माधुरी मद्धेशिया व प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया तथा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया । बलिया और मऊ की महिला टीमों के बीच एक घंटा का रोमांचक मुकाबला चला और दोनो टीमो ने अपना दमखम दिखाते हुए बराबर पर रही  तो निर्णायक मण्डल ने पेनाल्टी शूट का निर्णय लिया । इसमे बलिया की टीम ने 5-4  के मुकाबले मे मैच अपने हिस्से में कर लिया । वही दूसरे लीग मैच मे मुबारकपुर व  कोलकाता  टीम के बीच हुए मुकाबले में मुबारकपुर मैच के शुरूआती दौर में ही कोलकाता पर एक गोल करते हुए दबाब बना ही था कि इसी बीच दुसरा गोल कर मैच को लगभग निर्णायक मोड पर ला दिया ।हालाकि कोलकाता की टीम ने भी अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए एक गोल दागा इसी बीच मुबारकपुर के खिलाडियों ने एक गोल करते हुए मैच को 3-1 से जीत लिया। बता दें कि इस फुटबॉल मैच में नेपाल और कानपुर सहित अन्य राज्यों की टीम आयी है जो अपने रोमांचक मैच का प्रदर्शन करेंगी। इस अवसर पर रामायन यादव , चंद्रकिशोर पांडेय , ममता चंद्रा , विजमल यादव , सुधीर शुक्ला , रमेश पाण्डेय तथा उदघोषक लाल साहब यादव आदि रहे।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *