अपना जिला

डीएम ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को दिए सख्त निर्देश कार्यो में तेजी लायें

मऊ। प्राथमिक कार्यक्रमों की समीक्षा एव कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग द्वारा निर्धारित 70 प्रारूप की मासिक समीक्षा, 50 लाख से उपर निर्माणाधीन परियोजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है,
जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिये कि अपने द्वारा कराये गये कार्यो में तेजी लायें। जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षां को सख्त निर्देश दिये कि अपने-अपने विभाग की प्रगति ठीक रखे एवं कार्यां की गुणवत्ता भी अच्छी रखें अन्यथा सख्त कार्यवाही की जायेगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त होने वाली पेंशन एवं छात्रवृत्ति की प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी अपनी योजनाओं को कड़ाई से लागू करायें सभी चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। मुख्य चिकित्साधिकारी को डाक्टरों द्वारा मरीजो को बाहर से दवा न लिखने तथा सभी दवाओं की उपलब्धता स्वास्थ्य केन्द्रों पर कराने के सख्त निर्देश दिये। जिला पंचायत राज अधिकारी को स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत जितने भी शौचालय का निर्माण अभितक पूर्ण नही हुआ है उसको जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद के जिन-जिन ग्रामपंचायतों के अतिक्रमण हटवाये गये है या अभी भी अतिक्रमण बना हुआ है उसकी सूची बनाकर जल्द से जल्द उपलब्ध कराये। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा इसकी समीक्षा की जा रही है इस बिन्दु को गम्भिरता से लेने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिये। मुख्य राजस्व अधिकारी ने सभी तहसीलदारों को निर्देश कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सर्वे जनपद के सभी ग्राम पंचायतो के लाभार्थियों को चिन्हित किया जाना है शासन द्वारा मानके अनुरूप ही सर्वे करने के निर्देश लेखपालों के माध्यम से किया जाना है। इसकी फीडिंग पॉलिटेक्निक के कम्प्यूटर कक्ष में अधिकारियों की देख-रेख में किया जाना है ग्राम पंचायतों से जो भी सर्वे डाटा तहसील स्तर पर आयेगा उसकी जॉच उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार द्वारा करके ही डाटा फीड करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिये कि किसी भी दशा में डाटा की फीडिंग गलत नही होना चाहिए। इसीक्रम में ब्लाक स्तर एवं तहसील स्तर तथा मुख्यालय स्तर पर कर्मचारियां द्वारा धरना दिया जा रहा है जिन विभाग से सम्बन्धित कर्मचारी धरना स्थल पे धरना दे रहें उनकी सूची बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इसी क्रम में विद्युत, पोषण मिशन, कृषि, गन्ना, विद्यालय भवन निर्माण, त्वरित सिचांई लाभ कार्यक्रम, पी0डब्ल्यू0डी0, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, ग्रामीण अभियन्तरण सेवा, लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, डूडा विभाग सहित समस्त सभी विभागों की समीक्षा की गयी।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागां के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *