अपना जिला

डीसीएसके पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर में महिला सशक्तीकरण पर रैली निकाली

मऊ। डीसीएसके पीजी कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिन महिला सशक्तीकरण केंद्रीय विषय रहा। शिविरार्थियों ने डा. शर्वेश पाण्डेय एवं डा. चन्द्र प्रकाश राय के नेतृत्व में रैली निकालकर कांशीराम आवास, भुजौटी में महिलाओं को जागरूक किया गया। घरों में जाकर छात्राओं ने माताओं, बेटियों और बहनों से मिलकर उनको स्वस्थ, शिक्षित एवं समर्थ बनने के लिए प्रेरित किया। भोजनोपरांत बौद्धिक सत्र की मुख्य अतिथि इतिहास विभाग की डा. रुचिका मिश्रा ने शिविरार्थियों को समाज में महिलाओं के प्रति बदलते व्यवहार से अवगत कराया। प्राचीन काल से लेकर अभी तक समाज में महिलाओं की स्थिति की चर्चा करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता के पश्चात भारतीय संविधान के प्राविधानों में महिला अधिकारों का उल्लेख किया और बताया कि शिक्षा, खेल के साथ अन्य सभी कार्यों में महिलाएँ आगे बढ़ रही हैं। डा. शर्वेश पाण्डेय ने कहा कि अनेक प्रमाण है कि वैदिक काल में समाज में महिलाओं की स्थिति उन्नत थी। बाद में अनेक वर्जनाओं के कारण समाज में महिलाओं की उपेक्षा होने लगी। जनसंख्या में स्त्री-पुरुष अनुपात 940 प्रति हजार इसका प्रमाण है। परन्तु इसमें लगातार सुधार अच्छे भविष्य की ओर संकेत करता है। अन्त में धन्यवाद डा. चन्द्र प्रकाश राय ने किया। संचालन कुमारी तनु ने किया। बौद्धिक सत्र में अमन, अमित, अजय, रुद्र प्रताप सिंह, सोनू, आशीष, संजय, भैयालाल, त्रिभुवन , दिनेश, जयराम, पूजा, अंकिता आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *