मऊ के अध्यापक अरविन्द पाण्डेय को हरियाणा में नवोदय क्रान्ति नेशनल एवार्ड सम्मान
कुरूक्षेत्र (हरियाणा) में 02 व 03 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय शैक्षिक विमर्श शिविर एवं पुरस्कार वितरण समारोह में भारत के 15 राज्यों से आये शिक्षकों के समक्ष उत्कृष्ठ शिक्षकों का सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री श्री कृष्ण वेदी एवं ओम वर्मा (नवोदय क्रान्ति ब्राण्ड एम्बेस्डर, फाउण्डर सत्यमेव जयते यू0एस0ए0), सज्जन सिंह (स्ट्रेटजिक हेड आफ इण्टरनेशनल डिपार्टमेन्ट किंग्समीड स्कूल इंग्लैण्ड) तथा किंग्समीड के एशिया महादीप की प्रभारी डा0 रतिचन्द्रा रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हरियाणा स्टेट ट्रेनिंग हेड तथा नवोदय क्रान्ति भारत के फाउण्डर प्रेसिडेन्ट संदीप ढि़ल्लो थे। जिन्होनें सबके लिए सरकारी शिक्षा बेहतर हो हमारी शिक्षा की अवधारना पर बल देते हुए अपने वक्तब्य में शिक्षण पैडागाजी एवं कक्षा शिक्षण के सरल एवं बहुआयामी तकनीकों पर विस्तार से व्याख्यान दिया। प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा विभिन्न शिक्षण विधाओं पर पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन भी किया गया। साथ ही इस कार्यक्रम में ‘‘हम भारत के शिक्षक मिलकर नई क्रान्ति लायेगें, देश की सरकारी शिक्षा को, श्रेष्ठ बनायेगें।’’गीत की भी लांचिंग की गयी । उक्त राष्ट्रीय शैक्षिक विमर्श शिविर एवं पुरस्कार वितरण समारोह में जनपद मऊ से कोपागंज ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कुर्थीजाफरपुर के स0अ0 अरविन्द पाण्डेय को नवोदय क्रान्ति नेशनल एवार्ड से सम्मानित किया गया। अरविन्द पाण्डेय की इस उपलब्धि पर जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ0पी0 त्रिपाठी, गजेन्द्र सिंह, कृष्णानन्द राय, प्र0अ0 मु0मुस्तकीम, त्रिपुरारी राय, प्रवीण श्रीवास्तव, अजीत पाल श्रीवास्तव, फिरोज आलम, फैयाज अली, मनोज सिंह, चन्द्रधर राय, मोहिनी माला, मालती देवी, राजेन्द्र प्रसाद राव, रूपेश पाण्डेय, अम्बुज, खुशबू शर्मा, अंशू, स्वतंत्र श्रीवास्तव, अंजनी कुमार सिंह आदि नें बधाई दी ।

