रघुराई सेवा संस्थान ने दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया
मधुबन । नगर पंचायत के दुबारी मोड़ पर रविवार को स्टार चश्मा घर पर रघुराई सेवा संस्थान द्वारा 25 वां दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के समापन पर रघुराई सेवा संस्थान की संरक्षक वीणा सिंह ने बताया कि कुल 62 मरीजो का निःशुल्क आंखो का आपरेशन किया गया। उन्होंने कहा कि गरीब, असहाय, निर्धन, दीन, दुखियों एवं बेसहारा, वृद्धो की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। नेत्र शिविर के माध्यम से क्षेत्र के गरीब, बेसहारा एवं वृद्धो की आंखों का निःशुल्क नेत्र परिक्षण एवं मोतियाबिंद का आपरेशन किया जाता है और आगे भी गरीबो के हित में सेवा कार्य का क्रम जारी रहेगा ।इस मौके पर जनार्दन सिंह ने कहा कि वृद्धावस्था इंसान की एक ऐसी अवस्था होती है जिसमे अपने भी साथ छोड़ देते हैं । जबकि इस अवस्था में सबसे ज्यादा अपने नजरो की आवश्यकता होती है । ऐसे में बृद्धो की नजरो को रघुराई सेवा संस्थान द्वारा नई रोशनी प्रदान करके उनमे जीने की एक चाह पैदा करता है ।जो अपने आप में अत्यंत सराहनीय कार्य हैं ।इस मौके पर वाराणसी के डा जमील अहमद की टीम मौजूद रही । संस्था के शिवानंद सिंह, जय प्रकाश, गोपाल सिंह, मुन्ना सिंह, अंकित, राहुल, सौरव आदि लोग उपस्थित रहे ।
मधुबन । क्षेत्र के दुबारी स्थित आजाद पब्लिक स्कूल पर रघुराई देवी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बालक वर्ग में 45 तथा बालिका वर्ग में 15 प्रतिभागी रहे । बालक वर्ग में रोहित यादव प्रथम बालिका वर्ग में सबिना प्रथम स्थान प्राप्त किया । सफल प्रतिभागियों को रघुराई सेवा संस्थान के डा यशवंत सिंह व वीणा सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया ।

