मऊ का होनहार : पोस्टमैन का बेटा अभय तिवारी बना बिहार में एसडीएम
(आनन्द कुमार)
मऊ। भले ही आज चिठ्ठी का स्थान मोबाइल ने ले लिया हो, लेकिन चिठ्ठी का महत्व आज भी जितना सुखद व प्रेम व भावपूर्ण था उसका कोई जबाव नहीं। छोटे-छोटे गांव में घर-घर पंहुच लोगों को चिठ्ठी, मनीआर्डर और खुशियों की पांती जब कोई पोस्टमैन देता है तो उस घर में अपनो का समाचार पाकर लोग फूले नहीं समाते हैं। आज जब उसी पोस्टमैन को यह सूचना मिले की उसका बेटा पीसीएस (अधिकारी) हो गया है तो फिर उस पोस्टमैन व उसके परिजनों के खुशियों का स्वरूप क्या होगा इसका अंदाजा आप आसानी से लगा सकते हैं।

जनपद के अलीनगर ग्राम निवासी लल्लन तिवारी व पुष्पलता तिवारी के पुत्र अभय तिवारी ने बिहार पीसीएस में प्रशासनिक सेवा में एसडीएम पद पर चयनित होकर न सिर्फ जिले का मान बढ़ाया है बल्कि यह संदेश दिया है कि साधारण परिवार व गांव में अभी भी होनहारों की कमी नहीं है।
साधारण परिवार में जन्में अभय तिवारी के पिता पोस्टमैन की नौकरी करते हुए अपने बच्चों को अच्छी तालीम व संस्कार देते हुए जो सपने देखे थे, आज जब बेटे ने अपने पिता को उनके सपने को सच करने का संदेश सुनाया तो पिता व परिजन फूले नहीं समाये। मजबूत इच्छा शक्ति की बदौलत अभय ने जो सोचा उसे पूरा किया और कदम बढ़ाया तो रूकने का नाम नहीं लिया। बिहार पीसीएस में चयन होने के बाद वह बहुत खुश हैं लेकिन उनका कहना है कि अभी मंजिल और भी है।
पीसीएस बनने पर अपने मित्र को बधाई देने पहुंचे रूम पार्टनर हिन्दराज
अभय तिवारी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से नगर के मुस्लिम इंटर कॉलेज से पास किया है। स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की। सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने इतिहास विषय में अपनी तैयारी पूरी की। उन्होंने अपने कठिन परिश्रम से सिद्ध कर दिया की लक्ष्य और जुनून हो तो पुरुषार्थ की बदौलत हर सपने को सच किया जा सकता है। जंग तादात से नहीं हौसले से जीती थी। के आदर्श वाक्य से अपने पुत्र को प्रेरित करने वाले पिता लल्लन तिवारी परदहां किन्नुपुर में पोस्टमैन है।
भावी परिक्षार्थियों को अभय ने संदेश दिया की आत्म विश्वास व कठिन परिश्रम धैर्य व सम्यक लक्ष्य के चार पहियों पर ही सफलता की गाड़ी चलती है। इन्होंने बिहार पीसीएस में पहली बार में ही सफलता पायी है। इनका छोटा भाई अभिषेक तिवारी एमए की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रहा है। दो बहने विवाहित हैं।
बिहार पीसीएस मैन का चयन होने पर परिजन सहित गांव व रिश्तेदार शुभचिंतक दोस्त मित्र सभी गदगद हैं लोगों का कहना है कि अभय तिवारी ने उनका मान और सम्मान दोनों बढ़ आया है उनकी सफलता पर मित्र हिन्दराज, अम्बरीश, रणवीर ने उन्हें बधाई दी है।
“अपना -मऊ” टीम की तरफ से अभय तिवारी व परिजनों को हार्दिक बधाई

