अपना जिला

कर्तव्य बोध दिवस एवं राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी का आयोजन

मऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद मऊ प्राथमिक संवर्ग के तत्वाधान में कर्तव्य बोध दिवस एवं राष्ट्र निर्माण संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री ओपी त्रिपाठी जी एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक स्वयंसेवक संघ आत्मप्रकाश जी थे अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री ओपी त्रिपाठी ने कहा कि गुरु के अंदर अपने कर्तव्य का बोध हो जाए तो एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की संकल्पना की जा सकती है आप गुरुओं के अंदर अपने कार्य के प्रति और समाज के प्रति समर्पण की भावना ही एक अच्छे राष्ट्र के निर्माण के प्रणेता हो सकती है गुरु के कर्तव्य बोध के द्वारा हम यह कह सकते हैं कि “अद्य धारा सदा धारा सदा स्वावलंबी सरस्वती “की परिकल्पना को पूर्ण किया जा सकता है विशिष्ट अतिथि जिला प्रचारक आत्म प्रकाश जी ने कहा कि गुरु के अंदर कर्तव्य बोध के द्वारा ही हम विश्व में अपने राष्ट्र को पथ प्रदर्शक के रूप में स्थापित कर सकते हैं इस प्रकार के कार्यक्रम से गुरुओं के अंदर राष्ट्र के प्रति एक अच्छे मानव का सृजन करने का प्रादुर्भाव विकसित होगा। मुख्य वक्ता के रूप में सर्वोदय डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर राजीव मिश्र एवं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राम प्रताप सिंह जी रहे।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष रूपेश पांडे ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों एवं गुरुजनों का आभार प्रकट किया तथा जिला महामंत्री अरविंद आर्य ने मंच परिचय कराया । मंच का संचालन रामसेवक जी ने किया इस अवसर पर संघ के मीडिया प्रभारी चंद्रापीड मिश्र,कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता ,सुदामा वर्मा ,सुनील यादव राम विजय ,मणि प्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह ,वरुण मौर्य सतारा ,पूजा पांडे ,सावित्री देवी, संजू देवी, गिरीश चंद कुशवाहा ,उमेश मौर्य ,संजीव पांडे ,त्रिपुरारी राय ,बृजेश राय ,शैलेंद्र पांडे, अजीत गुप्ता, ज्ञान प्रकाश यादव ,ज्ञान प्रकाश मिश्र ,शशि शेखर चौबे, आलोक पांडे आदि सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *