किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल का अनिश्चितकालीन धरना 101वें दिन भी जारी
मऊ। अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम में जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में कटौती और गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 101वें दिन भी धरना जारी रहा।
धरना को संबोधित करते हुए किसान महासभा के नेता अखिलानंद पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने बजट में किसानों को 1 महीने में ₹500 खाता में डालकर कह रही है कि किसान का भला हो जाएगा 1 दिन का ₹17 हो रहे हैं इस महंगाई में 17 रुपे में क्या मिलेगा यह आम जनता समझ रही है। पहले ही खाद बीज बिजली की महंगाई से परेशान किसान के खाद सिंचाई के बजट को कम करके मोदी सरकार कह रही है कि किसानों को हम राहत दे रहे हैं राहत देने के नाम पर मोदी सरकार किसानों को मिलने वाली सब्सिडी को चालाकी से समाप्त कर देना चाहती है।
उन्होंने कहा कि साधु संतों को ₹2000 पेंशन और देश के अन्नदाता किसान को ₹500 का राहत किसानो के साथ मजाक है।
धरना को संबोधित करते हुए किसान मजदूर सभा के जिला उपाध्यक्ष टेल्हू राम ने कहा कि किसानों मजदूरों को राहत देने का शोर करने वाली मोदी सरकार ने किसानों की जमीनों को छीनकर कारपोरेट की सेवा के लिए फोरलेन सिक्स लेन बना रही है। और उनका मुआवजा देने में तरह-तरह की हीला हवाली कर उसे हड़प लेना चाहती है।
धरना को भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेता शिवमूरत गुप्ता ने भी संबोधित किया।
धरना में हरिश्चंद्र सती राम यादव कमला यादव राम प्रवेश गोकुल स्वामीनाथ सुनील मुरली अवधेश जमुना गुड्डू यादव श्याम नारायण राम अवध आदि शामिल रहे।

