जुआं खेलते हुये 03 जुंआरी गिरफ्तार, कब्जे से ताश के पत्ते व नगद रुपये बरामद
मऊ। थाना मधुबन पुलिस द्वारा दिनांक 31.01.19 सायंकाल देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर मुस्तफाबाद से संजय यादव पुत्र चन्द्रभूषण, कमलेश यादव पुत्र रामदेव व उमाकान्त पुत्र हरिहर निवासीगण अलीपुर थाना मधुबन के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व कुल 2120 रुपये बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 36/19 धारा 13 जुआं अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

