अपना जिला

80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ कुल 03 व्यक्ति गिरफ्तार

मऊ। दिनांक 31/01.02.19 रात्रि अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कुल 80 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया जिसमें थान दक्षिणटोला पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान सुल्तानपुर बनौरा के पास से परमहंस पुत्र फूलचन्द निवासी सुल्तानपुर बनौरा थाना दक्षिणटोला के कब्जे से एक जेरिकेन में 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व थाना हलधरपुर पुलिस द्वारा संतोष पुत्र जगदीश निवासी कुड़सर थाना हलधरपुर व हरेन्द्र राजभर पुत्र दूबर राजभर निवासी अतरौली थाना नगरा जनपद बलिया के कब्जे से क्रमशः 20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में क्रमशः थाना स्थानीय पर उक्त के विरुद्ध अर्न्तगत धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *