भारतीय जीवन बीमा निगम के एहसान अहमद व इन्द्रसेन सिंह हुए सेवानिवृत्त
मऊ। भारतीय जीवन बीमा निगम मऊ परिसर में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी एहसान अहमद एवं उच्च श्रेणी सहायक इन्द्रसेन सिंह
का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विनोद कुमार प्रशासनिक अधिकारी ने की। इन्होने सेवानिवृत्त दोनों कर्मचारियों को सफल एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामना दी। सभा में रविप्रकाश राय प्रशासनिक अधिकारी, विरेन्द्र नाथ एवं मुकेश यादव सहायक शाखा प्रबन्धक, रविदत्त त्रिपाठी, रमेश कुमार सिंह, शशिकान्त, संजय गुप्ता, संदीप राय, ओ0पी0 पाण्डेय, बी0पी0 यादव, सुभाष चन्द, अनुज श्रीवास्तव, सुरेन्द्र प्रसाद, मोहन चन्द शम्भू नाथ राम, रमेश यादव, रामाश्रय राम, गौरव कुमार सिंह, कु0 सोनाली एवं विकास अधिकारी गुलाब सिंह, महेन्द्र राम, अशोक द्विवेदी, के0एस0 सरोज आदि ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों को शुभकामना दी । अभिकर्ता रमेश राय, कृपाल पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, रामानन्द सिंह, उत्तम सिंह, हर्षवर्धन, शिवेन्द्र त्रिपाठी, विजय ठाकुर, प्रेम कुमार चौधरी इत्यादि नें भी सेवा निवृत्त कर्मियों को स्वस्थ एवं मंगलमय भविष्य की कामना की । कार्यक्रम का संचालन नन्द प्रसाद (नन्दजी) ने किया एवं बृजेश पाण्डेय, अशोक भारद्वाज, तथा राकेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

