सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में शमसुल हसन अध्यक्ष व दरोगा सिंह महामंत्री निर्वाचित
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन का सत्र 2019-20 के नयी कार्यकारिणी के मतगणना का कार्यक्रम शनिवार को बार के सभागार में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुआ। सात पदों के मतगणना में अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन, महामंत्री पद पर दरोगा सिंह व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम अवध राजभर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार यादव, संयुक्त मंत्री के 3 पदों पर प्रवीण कुमार मिश्रा, मुकेश भारद्वाज व रामसमुझ यादव, निर्वाचित हुए। इसके अलावा अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की जीत की आधिकारिक घोषणा 4 फरवरी को बार एसोसिएशन की आम सभा में किया जाएगा।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष , कनिष्ठ उपाध्यक्ष , महामंत्री व सहमंत्री के 3 पद पर शुक्रवार को मतदान के उपरांत शनिवार को मतगणना 10:30 बजे प्रारंभ की गई ।बार एसोसिएशन के कुल 887 सदस्यों में से 870 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था । मतगणना के दौरान सौ सौ मतों का 8 बंडल व 70 मत का 1 बंडल कुल नौ चक्र गणना के लिए बनाए गए थे । अध्यक्ष पद पर शमसुल हसन को 379 मत राजेंद्र राय को 276 व अमरनाथ सिंह को 212 मत प्राप्त हुए और तीन मत अवैध हो गया।
इस प्रकार 103 मतों से शमसुल हसन विजयी रहे। मतगणना के दौरान शमसुल हसन सभी चक्र में अपनी बढ़त बनाए रखें। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राम अवध राजभर को 461 व विजय कुमार गुप्ता को 390 मत प्राप्त हुए इस पद पर 19 मत अवैध हुए। इस प्रकार 71 मतों से राम अवध राजभर विजयी रहे ।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार यादव 369 व नवीन कुमार दुबे को 272 व मोहम्मद आरिफ को 203 मत प्राप्त हुए । रविंद्र यादव 166 मत से विजयी रहे। इस पद पर 26 मत अवैध रहा। महामंत्री पद पर प्रत्येक चक्र में दरोगा सिंह अपने प्रतिनिधियों से आगे रहे उन्हें कुल 263 मत प्राप्त हुए। अजय कुमार सिंह को 182 मत प्राप्त हुए। शिव प्रसाद श्रीवास्तव को 196 मत, अजय कुमार सिंह को 182 मत प्राप्त हुए।
लक्ष्मीकांत यादव को 131 मत प्राप्त हुए, रूपेश कुमार पांडेय को 71 मत प्राप्त हुए व सतीश चंद मोर्य को 23 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार दरोगा सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शिवप्रसाद श्रीवास्तव से 67 मतो के अन्तर से विजयी रहे । संयुक्त मंत्री के 3 पदों पर कमलेश कौशल 421,प्रवीण कुमार मिश्रा 464, रामसमुझ राजभर 443 व मुकेश भारद्वाज को 438 मत प्राप्त हुए । कमलेश कुमार कौशल सबसे कम मत होने कारण चुनाव से बाहर हो गए ।बार एसोसिएशन के साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों पर अश्वनी कुमार सिंह व राकेश कुमार सिंह तथा कोषाध्यक्ष पद पर मुन्नीलाल निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है वही वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य 6 पद व कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है ।उक्त निर्वाचित व निर्विरोध निर्वाचित प्रत्याशियों की जीत की आधिकारिक घोषणा सोमवार 4 फरवरी को बार एसोसिएशन की आमसभा में एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तियाक अहमद द्वारा किया जाएगा ।चुनाव संपन्न कराने में इल्डर कमेटी के सदस्य गुरु नारायण पांडे ,नमो नारायण राय, शम्भू शरण श्रीवास्तव सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में शरद श्रीवास्तव ,मोहम्मद इकबाल राकेश वर्मा जकी अहमद सुधीर मल्ल आदि की प्रमुख भूमिका रही । मतदान व मतगणना के दौरान परिसर मे सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त रही। शहर कोतवाल पंकज सिंह, थानाध्यक्ष दक्षिण टोला भगत यादव, सीओ मोहम्मदाबाद राजकुमार व एक बटालियन पीएसी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रही। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो गया । बार एशोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष बिरेन्द्र बहादुर पाल व महामंत्री संजय त्रिपाठी ने सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने के लिए इल्डर कमेटी चेयर मैन को साधुबाद व नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जीत की बधायी।

