नगर की समस्याओं के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के मण्डल रेल प्रबंधक से मिले पालकी
मऊ। नगर क्षेत्र के रेलवे लाईन पार हैदरनगर, अहमद नगर, अलीनगर और उस से जुड़े आबादी की जटिल समस्या रास्ता व पानी की निकासी के समाधान के लिए मऊ नगर पालिका के चेयरमैन मोहम्मद तय्यब पालकी की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी के मण्डल रेल प्रबंधक के वृहस्पतिवार को मऊ आगमन पर मिल कर ज्ञापन दिया।
श्री पालकी के विशेष अनुरोध पर उक्त समस्या के समाधान के लिए मण्डल रेल प्रबंधक वाराणसी ने मौक़े का जायज़ा भी लिया। साथ ही शीघ्र समस्या के निदान का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर रेलवे के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मुख़्य रूप से सभासद प्रतिनिधि मुनव्वर अब्दुलग़फ़ूर,नसीम अख्तर, राजीव सैनी, सभासद विनय सिंह, पूर्व सभासद मुनव्वर नेता, इसहाक खान, पालकी सोशल ग्रुप के सक्रिय सदस्य मसूद अख़्तर, अबू अन्सारी, एहतेशाम फैसल, पालकी सोशल ग्रुप के व्यवस्थापक सालिम अंसारी आदि मौजूद रहे।
Attachments area



