बापू के शहादत दिवस पर आरटीआई कार्यकर्ताओं की हो रही हत्याओं के प्रतिवाद में सामूहिक सत्याग्रह
मऊ। सच बोलने वाले की मौत गोली से होगी बापू ने सीने में गोली खाकर यह नसीहत देशवासियों को दी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस 30 जनवरी पर सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की हो रही हत्याओं के प्रतिवाद में सामूहिक सत्याग्रह पंडित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा रोडवेज मऊ पर प्रातः 10:30 बजे से 3:00 बजे तक हुआ सत्याग्रह स्थल पर उपस्थित सत्याग्रहियो को संबोधित करते हुए आरटीआई कार्यकर्ता अरविंद मूर्ति ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने सूचना अधिकार अधिनियम पर जो नियमावली 2015 में बनाई है। उसकी धारा 13 (3)सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की मौत का पुख्ता इंतजाम करता है। इस धारा को तत्काल प्रभाव से नियमावली से हटाया जाए नियमावली के बनने के बाद से प्रदेश में सूचना अधिकार कार्यकर्ताओं की हत्याओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है पिछले 30 दिसंबर018 को मुरादाबाद के सूचना अधिकार कार्यकर्ता कशिश सैफी 30 वर्ष की हत्या 16 जनवरी 19 को बाल गोविंद सिंह 48 वर्ष की हत्या इस बात का पुख्ता सबूत है इसलिए इस धारा को तत्काल हटाया जाए एडवोकेट यू.पी. रायने कहा कि इसके लिए आंदोलन के साथ न्यायिक लड़ाई लड़नी पड़ेगी। सत्याग्रहियो ने 4 सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा 1-सूचना अधिकार नियमावली की धारा 13 तीन को तत्काल हटाया जाए 2- मऊ के आरटीआई कार्यकर्ता बाल गोविंद सिंह की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए। 3- सूचना मांगने वाले भ्रष्टाचार उजागर करने वाले सुरक्षा की जाए। 4 -विसिल ब्लोअर एक्ट को तत्काल लागू किया जाए आज के सत्याग्रह स्थल पर लोकतंत्र सेनानी जगन्नाथ सिंह, राजेंद्र सिंह एडवोकेट, उदय प्रताप राय, अमरेश सिंह एडवोकेट, सूरज सिंह, सोमनाथ कश्यप, खुर्शीद अहमद खान, हरिश्चंद्र भारती, कृष्णमोहन मल्ल, फखरे आलम सभासद, विष्णु भारद्वाज, एडवोकेट पुष्पेंद्र राणावत, सोमनाथ कश्यप, रामनवल राही, अभिनव शर्मा, बसन्त कुमार, मुहम्मद हनीफ, वीरेन्द्र कुमार, हफीज अहमद, शमसुल हक, रामजीत राम, सन्तोष मौर्य, लवसिंह,डा. विनयभूषण सिहं सहित सकडों लोग उपस्थित रहे।

