मऊ BJP ने लोकसभा चुनाव को लेकर फूंका बिगुल
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भुजोटी स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया…जिसमे सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को चुनाव को ध्यान में रखते हुए नई जिम्मेदारियां दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेशमंत्री कामेश्वर सिंह ने अभियानों के निमित्त समीक्षा के बाद मार्गदर्शन करते हुए कहा कि, हम सभी एक बराबर काम करते है पद कोई भी हो किन्तु हमारी शक्तियां समान है, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 2019 के लोकसभा को पानीपत का युद्ध बताया है क्योकि चुनाव कड़े प्रतिस्पर्धा में होगा। देश में विपक्ष के गिरते राजनैतिक स्तर ने राजनीति का क्षरण किया है। धर्मनिरपेक्षता की आड़ में विपक्ष ने तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार कर दी है। हम सब भारत माता की जै को आधार मान कर चुनाव लड़ते हैं। देश का सम्मान तभी सुरक्षित होगा जब मोदी जी के नेतृत्व में पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। भारत के बढ़ते प्रभाव से पूरी दुनिया की निगाह लोकसभा चुनाव पर लगी हुई हैं। देश की विघटनकारी शक्तियों के साथ ही विदेशी शक्तियां जो भारत का उत्थान बर्दास्त नही कर सकती हैं सभी षड़यंत्र कर रहे हैं की मोदी जी पुनः प्रधानमंत्री न बन पाए। किन्तु वो ये नही जानते की देश की जनता के मन में मोदी जी बसते हैं इस बार के लोकसभा चुनाव में हम 2014 लोकसभा से भी अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष गनेश सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा की पार्टी द्वारा विभिन्न योजनाए चलाई जा रही है हम सभी कार्यकर्ताओं को उन सब को जनता के बीच में प्रचारित करते रहना है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जनता से लगातार संवाद बनाए रखें। कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री विजय राजभर ने किया।
इस अवसर पर अरविन्द सिंह,डा0 एच एन सिंह,सुनील कुमार संतोष सिंह,गुप्त,रामाश्रय मौर्य,दीनबन्धु राय,रमेश राय,लक्ष्मीनारायण,संतोष सिंह,कृष्ण कान्त राय,राधेश्याम सिंह,पंकज राजभर,नीरज राही,राजीव जौहरी,मुन्ना राजभर,संतोष वर्मा,यादवेंद्र सिंह,भगत सिंह,राघवेन्द्र राय शर्मा,भारत भीम,धर्मेन्द्र राय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

