Uncategorized

बंधन बैंक की शाखा मऊ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान अदा करेगी : एडीएम

मऊ। नगर के सदर चौक स्थित सागर हाइट्स बिल्डिंग में बंधन बैंक की शाखा का उद्घाटन बुधवार को अपर जिलाधिकारी डीपी पाल व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तैय्यब पालकी द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर बैंक के कार्यों का शुभारंभ किया। प्रथम खाताधारक के रूप में भवन स्वामी जगदीश तुनवाल सहित अन्य का खाता खोला गया।
इस अवसर पर एडीएम डीपी पाल ने कहा कि जिले के विकास में बैंक का बहुत ही सहयोग होता है ऐसे में बंधन बैंक का शाखा अपना महत्वपूर्ण योगदान अदा करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तैय्यब पालकी ने कहा कि बंधन बैंक इस शहर में बैंकिंग प्रणाली को एक नई ऊंचाई देने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बंधन बैंक के क्लस्टर हेड सुब्रतो साहा ने बताया कि बैंक ने कम समय में भारत में अपनी एक पहचान बनाई है। बन्धन बैंक की मऊ शाखा भारत की 967वीं ब्रांच है और पूरे उत्तर प्रदेश में बैंक की 59वीं शाखा है। विगत 3 वर्ष में ही बैंक ने समाज के हर वर्ग को बेहतर सुविधा देते हुए लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने का कार्य किया है और सम्मानित ग्राहकों के सहयोग से देश में सबसे तेजी से बढ़ते हुए बैंक की तरफ अग्रसर है। अंत में उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शाखा प्रबंधक संजीव गौरव, उप शाखा प्रबंधक शकील अहमद, गोपाल, आशीष सिंह, वेद प्रकाश गुप्ता, सीए शमीम मोहम्मद, एजाज अहमद, जगदीश तुनवाल, ताराचंद तुनवाल, राघवेंद्र सिंह, डा. राशिद नेसार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *