जालान रिटेल शाप के लकी ड्रा में गिरधर को मिला फ्रिज
◆ अन्य ग्राहकों को कूलर, मोबाइल ट्राली बैग व आयरन मिला
मऊ। जालान रिटेल क्लॉथ शॉप राजपूत मार्केट मऊ ने अपने ग्राहकों के लिए चलाये गये कूपन स्किम के लकी ड्रा का आयोजन रविवार को नगर के राजस्थान भवन के सभागार में आयोजित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि जालान रिटेल शॉप ने अपने ग्राहकों के लिए प्रथम वर्ष में खरीदारी पर उपहार की जो स्किम निकाली है वह काफी प्रशंसनीय व सराहनीय है। ऐसे लकी ड्रा के आयोजन से न सिर्फ ग्राहक आपके प्रतिष्ठान से जुड़े रहते हैं बल्कि वे लाभान्वित हो कर आपका प्रचार-प्रसार भी करते हैं।
प्रथम पुरस्कार के रूप में फ्रिज प्यारे पुरा निवासी गिरिधर प्रसाद का निकला जो उनकी बेटी पिंकी ने आकर लिया। इस अवसर पर पिंकी ने कहा कि वे आज काफी खुश है की जीवन में उसका सबसे बड़ा इनाम निकला है। द्वितीय पुरस्कार के रूप में कूलर श्रीमती पूनम यादव व विशाल को दिया गया। तृतीय पुरस्कार के रूप में 3 ग्राहकों को जिओ का मोबाइल श्रीमती श्रद्धा, छोटे लाल यादव, अंशिका सिंह को मिला।
चतुर्थ पुरस्कार के रूप में ट्राली बैग चार लोगों को जिसमें अर्चना सिंह, बाला सिंह, राजन गुप्ता, अंकित बर्तन स्टोर का निकला। पंचम पुरस्कार के रूप में आयरन प्रेस बादशाह, अंकित बर्तन स्टोर, रमाकांत यादव, अर्चना सिंह व कंचन गुप्ता का निकला। इसके अलावा 20 लोगों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में लकी ड्रा के माध्यम से कैसरोल दिया गया, जिसमें प्रदीप, सुमैया, विनोद मद्धेशिया, फारिज फैज, रोहित गुप्ता, आशा देवी, अंकित बर्तन स्टोर, मुनव्वर कमाल, एके चौधरी, मनोज प्रजापति, मोहम्मद आसिफ ,अर्जुन यादव, कविता गुप्ता, संदीप शर्मा, उस्मान, मनोज प्रजापति, अर्चना सिंह ओमप्रकाश का निकला अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जागलान रिटेल एंड क्लॉथ शॉप के प्रोपराइटर सोनू गुप्ता ने कहा कि यह उनके मात्र एक वर्ष के सफर का एक छोटा सा प्रयास है वे अपने ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी के कपड़ों के साथ उचित मूल्य व समय-समय पर उपहार देने के लिए कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, हेमराज मद्धेशिया, नवनीत गुप्ता, मनोज मद्धेशिया, शत्रुघ्न मद्धेशिया, राजू गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी के कलाकार व प्रधान विजय साहनी ने अपने साथी टीम के साथ नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जालान रिटेल क्लॉथ शॉप व दुल्हन साड़ी के कर्मचारियों सहित लकी ड्रा में सहयोगी सभी लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

