अपना जिला

कासिमाबाद में आशीर्वाद फिजियोथेरेपी एंड न्यूरो स्पाइनल सेण्टर का उद्घाटन

कासिमाबाद/ गाजीपुर। बाजार में आशीर्वाद फिजियोथेरेपी एंड न्यूरो स्पाइनल सेण्टर का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि कासिमाबाद जैसे अति पिछड़े क्षेत्र में फिजियो थेरेपी अस्पताल का खुलना अच्छी बात है आज ज्यादा से ज्यादा लोग स्पाइनल से परेशान हैं अब उन्हें अपने इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डॉक्टर ए के पांडेय ने कहा कि फिजियो थेरेपी से गठिया, स्पाइनल, कार्ड इंजरी, पैरालिसिस, साइटिका सर्वाइकल, न्यूरो व ऑर्थो से सम्बंधित बीमारियों का इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में तरह-तरह के मशीनों द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ एम डी मौर्य, डॉ एस के सिंह, राजेश राय, राजेश गुप्ता , रामानंद राय, नीलेश तिवारी पूजा पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *