अपना जिलाखास-मेहमान

फ़िल्म समाज की हर समस्या का समाधान देता है : डाॅ अनिल यादव

प्रयागराज। मऊ के रहने वाले डॉ. अनिल कुमार यादव जो इलाहाबाद विश्वविद्यालय में मध्यकालीन/आधुनिक विभाग में असि. प्रोफेसर है और इतिहास पढ़ाते हैं का एक लेक्चर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र संघ भवन पर कराया गया। जिसका विषय”भारती सिनेमा और युवा” रखा गया था। जिसमे डॉ. यादव ने इस व्यख्यान में फिल्म को एक बड़ा उद्योग बताया और यह कहा कि फ़िल्म समाज की हर समस्या का समाधान देता है। आज युवा पर किसी का प्रभाव अगर सबसे ज्यादा पड़ा है तो वह हमारी फिल्मे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के लिये इसमे रोजगार और अध्ययन के लिए बड़ा क्षेत्र है। डॉ यादव ने कहा कि सरकार को अच्छी-अच्छी फिल्में बनाने के लिए युवाओं को अवसर प्रदान करना चाहिए तथा इन फिल्मों में ऐसे कहानियों को चुनना चाहिए जो वर्तमान की व्यवस्था पर अपना असर रखती हों। युवाओं को इस क्षेत्र में आकर ऐसी फिल्मों का निर्माण कराना चाहिए जिसका समाज सुधार में और ज्यादा असर हो सके। ऐसी फिल्मों से समाज खासकर युवा परिवर्तित हो सके। अंत में डा. यादव ने कहा कि युवाओं को इसमें अपने सुनहरे भविष्य की अपार संभावनाएं बनती हैं, फ़िल्म उद्योग का एक बड़ा क्षेत्र है। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र और छात्रायें मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *