शकील आज़मी 26 को मऊ में
(सर्ईदुज़्ज़फर)
मऊ। मदहोशी, ज़हर या रब, ज़िद, लखनवी इश्क, शादी में ज़रूर आना, मुल्क, कर ले प्यार कर ले जैसी बालीवुड की चालीस से ज़्यादा फिल्मों में सुपर हिट गाना लिखने वाले व छ से ज्यादा किताबों के राईटर व एक दर्जन से ज़्यादा एवार्ड पाने वाले विश्व प्रख्यात अन्तरराष्ट्रीय शायर शकील आज़मी का मऊ आगमन कल 26 नवम्बर दिन सोमवार को एमएए फाउंडेशन डोमन पुरा मऊ में होगा।
यह जानकारी देते हुए सरफराज़ सिल्को ने बताया कि इस अवसर पर एमएए फाउंडेशन के तत्वाधान में 26 नवम्बर की शाम डोमन पुरा स्थित एमएए फाउंडेशन के प्रांगण में शकील आज़मी के स्वागत में एक सम्मान समारोह “एक शाम, शकील आज़मी के नाम” का आयोजन किया गया है ।

