स्व. कल्पनाथ राय ने मऊ जनपद की स्थापना इंदिरा गांधी की जयन्ती पर करके जिले का नाम रोशन किया: सैनी
मऊ। जनपद का स्थापना दिवस एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयन्ती जिला मुख्यालय के हिन्दी भवन में भव्य रूप से सोमवार को सम्पन्न हुआ। साथ ही कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन भी सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता मुकेश राजभर एंव संचालन जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्छिड़ा वर्ग के संयोजक एवं उ0प्र0 के प्रभारी अनिल सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि विकास पुरूष स्व0 कल्पनाथ राय ने मऊ जनपद की स्थापना आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयन्ती पर करके जनपद का नाम रोशन किया। उन्होनें पिछड़े वर्ग के लोगों से 2019 में सत्ता परिवर्तन करके एकबार कांग्रेस की सरकार बनाने में योगदान करने का आह्वान किया। पिछड़ा वर्गों ने भाजपा को सत्ता में लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया परन्तु उनकी घोर उपेक्षा भाजपा कर रही है। पिछड़े वर्ग का सम्मान केवल कांग्रेस पार्टी ने ही किया है। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि स्व0 राय के निधन के बाद सुगर डेवलपमेन्ट व रिसर्च सेंटर यहां से दक्षिण भारत चला गया। डी.डी. चैलन बन्द हो गया, टर्मिनल का कार्य अधर में है। निर्वाचित भाजपा के मंत्री, सांसद, विधायक अपने दायित्वों के निर्वहन में पूरी तरह विफल रहे हैं, 2019 में परिवर्तन की लहर चल चुकी है। अ0भा0 महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्ष डा0 सुधा राय ने कहा कि 19 नवम्बर 1988 को जनपद के स्थापना के साथ निर्माण व विकास की गंगा मऊ सहित सम्पूर्ण पूर्वांचल में बहने लगी।, एक दशक से कम समय में जनपद में दर्जनों विद्युत स्टेशन, कृषि विज्ञान केन्द्र, दर्जनों टेलीफोन स्टेशन, सड़के, कलेक्ट्रेट, दिवानी, विकास भवन, रेलवे स्टेशन सहित सैकड़ों निर्माण कार्य हुए परन्तु दूसरे दलों के सांसद विधायकों द्वारा जनपद के विकास की घोर उपेक्ष की गई। बुनकर नेता अबूबकर अंसारी ने कहा कि पिछड़ों के वोट बैंक के सहारे चलने वाली योगी एवं मोदी की सरकार पिछड़े वर्ग की घोर उपेक्षा कर रही है। पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष मुकेश राजभर ने सबका स्वागत करते हुए पिछड़ा वर्ग में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने एवं मजबूत संगठन बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, रविन्द्रनाथ त्रिपठी, रामप्यारे यादव, सुहैल नोमानी, नौशाद अंसारी, तैयब खां, रामप्यारे यादव, सईदुर्रहमान अंसारी, दलित नेता छोटेलाल, संजय सिंह, सिकन्दर प्रसाद, प्रद्युम्मन यादव, विजय भान तिवारी, उदयभान राय, जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र तिवारी, सुरेश पासी, विजय उपाध्याय, प्रदीप सिंह, रमाशंकर चौहान, ओमनारायण शर्मा, सुशील चौधरी, योगेन्द्र सिंह, मन्नान खां, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष चम्पा भारद्वाज, माधवेन्द्र बहादुर सिंह, महेन्द्र प्रसाद, रमन पाण्डेय, डा0 प्रभुनाथ राजभर, अनिल राय, पीसीसी सदस्य राजकुमार राय, सहित सभी ब्लाको के ब्लाक अध्यक्ष एंव जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

