भरथिया कादीपुर के लोगों ने योग में दिखाई रूचि
मऊ। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर में युवा भारत एवम् बेसिक शिक्षा परिवार मऊ द्वारा आयोजित 5 दिवसीय निशुल्क योग शिविर के द्वितीय दिन का शुभारम्भ ग्राम प्रधान राम अवध चौहान , सुनील यादव ,कैलाश चौहान , गुड्डू सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर के किया । युवा भारत के प्रभारी एवं योग प्रशिक्षक बृज मोहन ने सभी को रोगों के अनुसार योग का अभ्यास कराया । उन्होंने पाचन तंत्र के रोग , मोटापा , मधुमेह रोगों के बारे में जानकारी दी । पेट के सभी रोग अधिकतर भोजन ठीक से नहीं पचने से होते हैं । इस लिए दिनचर्या को ठीक कर भोजन को संतुलित कर योगाभ्यास करने से इन रोगों को समाप्त किया जा सकता है । दिनचर्या में सुबह उठ कर गुन गुना पानी पीना , शौचादि क्रिया से निवृत होकर योगाभ्यास करना , भोजन में मसाले का प्रयोग कम करना , आटा मैदा चीनी से बने भोजन का प्रयोग कम करना , भोजन के 1 घंटे बाद पानी पीना , पानी घूंट घूंट कर पीना , भोजन आधा पेट करना , शेष वायु और जल के लिए रिक्त रखना , मांस , शराब , तम्बाकू का सेवन नहीं करना , भोजन को चबा चबा कर खाना , भोजन करने के 3 से 4 घंटे तक कुछ नहीं खाना । साथ में योगाभ्यास में योगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार , मंडूक आसन , पश्चिमोत्तान आसन , भुजंग आसन , पवन मुक्त आसन , चक्रीय आसन , उत्तानपाद आसन सहित अनेक आसनों का अभ्यास कराया । प्रणाम में इन रोगों के लिए मुख्यरूप से भ्रस्तिका , कपाल भाँति , वाह्य प्राणायाम , अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया । उन्होंने कहा सच बोलने से , अहिंसा का पालन करने से , लालच नहीं करने से , ब्रम्ह की तरह आचरण करने से ये रोग नहीं होता । शिविर में मुख्य रूप से अरविन्द कुमार आर्य प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर , विनोद सोनकर , छोटे लाल , साक्षी गुप्ता , अंजलि गुप्ता , सिरसा , अनामिका , सरोज , हरिप्रिया सहित सैकड़ों लोगों ने योग का अभ्यास किया ।

