रिवाल्वर साफ करते समय चली गोली, अधिवक्ता पुत्र की मौत
मऊ। रिवाल्वर साफ करते समय ट्रैगर दबी जाने के कारण अचानक गोली चल गयी जिससे अधिवक्ता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। मौत खबर सुनते ही परिजनों सहित अधिवक्ताओं व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुनकर कालोनी निवासी अजय यादव दीवानी कचहरी के अधिवक्ता विजय यादव के पुत्र है। मृतक शुक्रवार की सुबह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहा था। रिवाल्वर साफ करने के दौरान अचानक गोली चल गई। जिसमें मौके पर ही अधिवक्ता पुत्र की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। उधर मौत का समाचार सुनते ही दीवानी कचहरी सहित अन्य अदालतों के अधिवक्ता जिला अस्पताल आनन-फानन में पहुंचे एवं घटना से शोक में डूब गये। उन्होंने मृतक युवक केे पिता साथी को नाटक बताएं उधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

