अपना जिलाखास-मेहमान

भारत विकास परिषद ने गर्भवती महिलाओं का किया गोद भराई, सभी को दिया तुलसी का पौधा

मऊ। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शनिवार को नगर के बलिया मोड़ स्थित श्याम संजीवनी अस्पताल में आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी गर्भवती महिलाओं को तुलसी के पौधे दिए गए तथा जन्मी एक बेटी की मां को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवा कर से पासबुक प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि सरिता केडिया ने कहा कि एक मां अपने बच्चे का संपूर्ण संसार होती है मां बच्चे को जो सिखाएगी जो रास्ता दिखाएगी बच्चा वहीं सीखेगा और उसी रास्ते पर चलेगा इसलिए मां को चाहिए कि इस दौरान अच्छी पुस्तकें अच्छी बातें अच्छी बातें करें अच्छा सोचें ताकि उसका बच्चा भाग्यवान हो चरित्रवान हो गुमान हो धनवान हो परिषद की संस्थापक अध्यक्ष शीला मिश्रा ने कहा कि परिषद इस विलुप्त हो चुकी परंपरा को कायम रखने के लिए जो प्रयास कर रहा है वह सराहनीय है। इस दौरान अध्यक्षा डॉ अलका राय, मुरारी केडिया, गोपीनाथ तिवारी, अंबुजा तिवारी, प्रकल्प प्रमुख रश्मि बरनवाल, मंजू राय, रितु अग्रवाल, पुष्पा जायसवाल, सुमन पांडेय, सौरभ जायसवाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *