बरनवाल समाज ने मनाया धन्वन्तरि की जयन्ती
मऊ। धनवंतरि जयंती के क्रम में निजामुद्दीनपुरा भीटी स्थित राकेश बरनवाल के आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान डॉ. एनके पाण्डेय, डॉ. अनिल राय एवं व्यापार मण्डल महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल के द्वारा आयुर्वेद में भगवान धन्वन्तरि के योगदान एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया एवं अपनी दिनचर्या में आयुर्वेद को समाहित करनें का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यापार मंडल के महामंत्री गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि आयुर्वेद हमारे भारतीय संस्कृति की द्योतक है। समारोह की अध्यक्षता राकेश बरनवाल व संचालन अखिलेश मद्धेशिया जिला उपाध्यक्ष युवा व्यापार प्रतिनिधि मण्डल ने किया। जयन्ती समारोह में मुख्य रूप से डॉ. रामजीत यादव, बैद्य सीयाराम पाण्डेय, राकेश बरनवाल, गोपाल कृष्ण बरनवाल, अखिलेश मद्धेशिया, दिलीप वर्मा , संतोष शर्मा , उमा गुप्ता, अजय मौर्या, मिन्टू, शिव गुप्ता, देवानन्द बरनवाल आदि उपस्थित रहे।

