अपना जिलाचर्चा में

सिटी मेगा मार्ट मऊ के ग्राहकों की बल्ले-बल्ले, आदर्श को बाइक अनुराग को फ्रीज, आर्यन को मिला एलइडी टीवी

मऊ। सिटी मेगा मार्ट मऊ के ग्राहकों की खूब बल्ले-बल्ले रही मऊ नगर के भीटी में स्थापित सिटी मेगा मार्ट ने अपने ग्रैंड ओपनिंग के समय ग्राहकों के लिए हर खरीदारी पर लकी ड्रॉ कूपन की स्किम के तहत् रविवार को मेगा मार्ट पर लकी ड्रॉ हीरो बाइक दी तो, फ्रीज एलइडी टीवी, वाशिंग मशीन व मिक्सर ग्राइंडर भी बांटे।

शोरूम के बाहर आयोजन में कंपनी ने ग्राहकों की मौजूदगी में छोटे-छोटे बच्चों से कूपन निकलवा कर पहले खरीदारी बाद में इनाम के तहत विजेता ग्राहकों के नाम की घोषणा की। कंपनी के प्रमोटर्स अंकेश गुप्ता व प्रेम चेतन की मौजूदगी में सिटी मेगा मार्ट में मौजूद छोटे-छोटे बच्चों ने अलग अलग लकी ड्रॉ कूपन निकाला।

जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में हीरो कंपनी की बाइक आदर्श कुमार का निकला। फ्रिज अनुराग मौर्य को मिला। वहीं एलइडी टीवी आर्यन को तो अनिल मौर्या का वाशिंग मशीन व गौरव का मिक्सर ग्राइंडर इनाम निकला। सभी कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजन सिंह, मुकेश कुमार, बबलू कुमार आदि मौजूद रहे। सोमवार को इसी योजना के तहत कंपनी घोसी स्थित अपने सीटी मेगा मार्ट पर लकी ड्रा का आयोजन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *