सिटी मेगा मार्ट, मऊ अपने भाग्यशाली ग्राहकों के लिए आज करेगा लकी ड्रा का आयोजन
मऊ। नगर के भीटी और घोसी में अपने मेगा स्टोर के माध्यम से कम समय में पहचान बनाने वाली सिटी मेगा मार्ट अपने वायदे के मुताबिक अपने ग्राहको के लिए लकी ड्रा का आयोजन करने जा रही है। सिटी मेगा मार्ट ने अपने स्टोर के ग्रैंड ओपनिंग के समय ग्राहकों के लिए हर खरीदारी पर लकी ड्रॉ कूपन दिया था जिसे ग्राहकों द्वारा उसी समय भर कर स्टोर के कूपन बॉक्स में डाला गया था। जिसमेें मऊ स्टोर का आज व घोसी स्टोर का ड्रा कल होना है।
सिटी मेगा मार्ट के प्रमोटर्स अंकेश गुप्ता व प्रेम चेतन ने बताया कि 4 नवंबर, 2018 को रविवार को 5 बजे मऊ नगर के भीटी स्थित स्टोर का लकी ड्रा का आयोजन किया जाएगा। जो ग्राहक पहले खरीदारी करते हुए लकी ड्रा कूपन भरे हैं उनमें से भाग्यशाली ग्राहक को मोटर साइकिल, एलसीडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर जैसे पुरस्कार लाटरी के द्वारा सार्वजनिक आयोजन में निकाला जाएगा।
वहीं घोसी नगर के सिटी मेगा मार्ट में 5 नवंबर, 2018 सोमवार को 4 बजे मधुबन रोड पर इसी तरह से ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा।
सिटी मेगा मार्ट अपने ग्राहकों को दीपावली की खरीदारी पर सोने और चांदी के सिक्कों जैसे सुनिश्चित उपहार दे रहा है। साथ ही ग्राहक के 1000 रुपये की प्रत्येक खरीदारी पर 500 रूपये का मुफ्त शापिंग वाउचर्स भी दिया जा रहा है। उन्होंने अपने सम्मानित ग्राहकों को is लकी ड्रॉ में शामिल होने की आग्रह भी किया है।


