नवरात्रि नवमी में भारत विकास परिषद ने 108 कन्याओं को दिया दुर्गा का रुप
मऊ। भारत विकास परिषद सभी से संपर्क करते हुए आपसी सहयोग से संस्कार प्रदान कर आने वाली पीढ़ी में सेवा का भाव जगाते हुए राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर बच्चों को तैयार करने हेतु समाज में निरंतर कार्य कर रहा है।

पूर्व की भांति इस नवरात्रि में भी राम नवमी के दिन थलईपुर में परिषद के सदस्यों ने 108 कन्याओं का विधि विधान से पूजन किया जाति पांति की भावना से ऊपर उठकर सभी बेटियों ने उल्लास पूर्वक इस आयोजन में भाग लिया दूर मुसहर बस्ती से भी आई हुई बच्चियां एवं उनके अभिभावक सम्मिलित हुए। सभी बेटियों को परिषद की सदस्य पुष्पा जायसवाल ने नव दुर्गा का रूप देकर संवारा एवं सजाया। प्रकल्प प्रमुख रश्मि बरनवाल ने पूजन हेतु सभी सामग्रियों की व्यवस्था की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दूसरी बार उपस्थित पुलिस अधीक्षक ललित कुुमार सिंह मऊ ने भारत विकास परिषद मऊ शाखा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोग जमीन पर जरूरतमंदों के साथ सभी आवश्यक कार्य कर रहे हैं परिषद के अन्य सदस्यों में मुख्य रूप से सुमन पांडे परिषद की अध्यक्ष डॉक्टर अलका राय विनीता पांडे आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन रवीश तिवारी ने एवं अतिथियों का धन्यवाद डॉक्टर एसएन राय ने किया। इस अनूठे आयोजन में ग्राम वासियों में मुख्य रूप से भगवान पटेल, सुनील कुमार, बालचंद, हरिश्चंद्र, सूबेदार राम आदि ने पूरा सहयोग किया।

