खास-मेहमानचर्चा में

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर थानेदार बनी 15 बेटियां, सिखाया पुलिसिंग

(प्रतीक जायसवाल)

वाराणसी। जब घर-घर में मां दुर्गे की पूजन अर्चन के लिए कलश की स्थापना हो, रोज मां के जयकारे लगे, सभी नवरात्रि में मां की आराधना में तल्लीन हों ऐसे में कई बेटियां को एक साथ अलग-अलग कई थानों के थानेदार की कुर्सी पर बैठने का मौका मिले कुछ जानने व सीखने का मौका मिले तो फिर क्या कहना। आदि शक्‍ति को समर्पित नवरात्रि पर्व के दौरान अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर गुरुवार का दिन बनारस की बेटियों के लिये बेहद खास रहा।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी और प्रभुनाथ फाउंडेशन ने मिलकर जिले के 25 में से 15 थानों की कमान बालिकाओं के हाथों में सौंप कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ उनको पुलिस से जुड़ने व उसकी कार्यशैली से सीखने का मौका दिया।
वाराणसी पुलिस ने अपने अपने थानों का कार्यभार सुबह 11 बजे बेटियों को सौंपा। बेटियां बकाएदे थानेदार की कुर्सी पर बैठ न सिर्फ मातहतों को दिशा निर्देश दिया बल्कि थाने पंहुचे पीड़ितों की बात सुन उसके समाधान की बात भी कही। चेतगंज थानाध्यक्ष का कार्यभार बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अल्फिया संभालने के बाद आर्य महिला कालेज पहुँच छात्राओं की समस्या सुनी और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया।

वहीं महिला थाना प्रभारी बनायी गयी स्वाति ने पिछले कई दिनों से महिला थाने का चक्कर काट रहे जोड़ों को सहमति से एक साथ रहने पर राज़ी कर हंसी ख़ुशी घर भेज दिया।
इस सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेश राव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर वाराणसी पुलिस द्वारा एक पहल की जा रही है, जिसमे शहर के 15 थानों पर मलिन बस्तियों की लड़किया या फिर वो लड़किया जो किसी सोशल हैरेसमेंट की विक्टिम रही हैं और उससे उबर कर आज वो समाज को जागरूक और मज़बूत करने का काम विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर कर रही हैं, उन्‍हें कमान सौंपी गयी है। वहीं कैंट थाने पर संध्या ने उपनिरीक्षक राजीव रंजन उपाध्याय से थाने को टेकओवर करते हुए पुलिसिंग की बारीकियां जानी।

इन थानों की कमान संभाली बेटियां…

जिन थानों को बालिकाओं के हाथों टेकओवर किया गया था उसमें थाना सिगरा, सारनाथ, मंडुवाडीह, आदमपुर, शिवपुर, कैण्ट, जैतपुरा, कोतवाली, महिला, दशाश्वमेध, चेतगंज, भेलूपुर, लंका, चौक, तथा लक्सा थाना शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *