अपना जिला

पुलिस मुठभेड़ में 04 अर्न्तजनपदीय शातिर अपराधी गिरफ्तार

◆कब्जे से लूट का मोबाईलफोन व कागजात, चोरी की 03 मोटरसाईकिल, 03 अदद तमंचा व खोखा/जिंदा कारतूस बरामद

मऊ। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम व थाना हलधरपुर पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर ग्राम ढैंचा रतनपुरा नंदवा मोड़ के पास नहर पुलिया के पास 03 मोटरसाईकिल से 05 लोग आते दिखायी दिये जिनको शक के आधार पर तीनों मोटरसाईकिलों को रुकने का इशारा किया गया, इस पर उक्त लोगों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुये भागने को प्रयास किया जिस पर तत्परता दिखाते हुये पुलिस बल द्वारा उक्त को पकड़ लिया गया, इस दौरान एक अपराधी भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान उक्त के कब्जे से 03 मोटरसाईकिल, 03 अदद तमंचा व 02 जिंदा/खोखा कारतूस, लूट का मोबाईलफोन व कागजात बरामद कर 04 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों ने दिनांक 05.10.18 को पिण्डोहरी ग्राम अर्न्तगत शैलेन्द्र कुमार सिंह निवासी मखना के उपर असलहे के बल पर तथा मारपीट कर मोबाईल, नगदी व कागजात लूट लिये थे जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 263/18 धारा 307,394,411,419,420 भादवि पंजीकृत है। इस दौरान कड़ाई से पूछताछ करने पर दिनांक 01.10.18 को थाना कोतवाली क्षेत्रार्न्तगत झोले में 05 किग्रा0 डिटरर्जेंट(सरफ) ले जा रहे स्वर्णंकार को गलतफहमी से झोले के अन्दर सोना व चांदी समझकर हम लोग तमंचे के बल पर लूट लिये थे जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली में अभियोग पंजीकृत है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 266,267,268,269/18 धारा 307,419,420 भादवि, 7,3/25 आयुद्ध अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-1. संजय यादव उर्फ झार पहलवान पुत्र रामबदन यादव निवासी रज्जू का पुरवा सिधवल थाना हलधरपुर मऊ।2. शैलेन्द्र यादव उर्फ मुलायम पुत्र कन्हैया यादव निवासी सरायभारती थाना रसड़ा जनपद बलिया।3. आनन्द प्रताप सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र रणजीत सिंह निवासी मुस्तफाबाद थाना रसड़ा बलिया।4. राजाराम यादव उर्फ हरिश्चन्द पुत्र जमुना निवासी धनईपुर थाना रसड़ा बलिया।वांछित अभियुक्त-1. लोरिक यादव निवासी बहादुरपुर थाना फेफना जनपद बलिया।बरामदगी-1. लूट का मोबाईलफोन व कागजात।2. 03 अदद तमंचा व 02 जिंदा/खोखा कारतूस 315 बोर।3. टीवीएस अपाचे (यूपी 60 जे 8593)।4. सूपर स्प्लेंडर (यूपी 42 एएन 9047)।5. सूपर स्प्लेंडर (फर्जी नम्बर)।गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-निरीक्षक श्री अविनाश सिंह, राजेश प्रसाद यादव प्रभारी स्वाट टीम, उ0नि0 विनय कुमार सिंह थानाध्यक्ष हलधरपुर, सच्चिदानन्द यादव, संतोष सिंह, आरक्षी मधुकर पाण्डेय, विनोद यादव, प्रभाकर, अतुल मिश्रा, संदीप उपाध्याय, बद्री प्रसाद, सर्वेश यादव, महेन्द्र यादव, अखिलेश, अनिल, अवधेश, तौसीफा खान, आरक्षी संजय सिंह, अमृतांसू मिश्रा (सर्विलांस सेल)।45 लीटर अपमिश्रित शराब व मिलावटी सामग्री के साथ 03 व्यक्ति गिरफ्तार-मऊ। थाना दोहरीघाट में आज दिनांक 11.10.18 को उप निरीक्षक धर्मराज यादव मय हमराहियान के साथ देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर सारनपुर से दिनेश उराव पुत्र सोमरा उराव निवासी जमाटी थाना विशुनपुर जनपद राची झारखण्ड, महेश खरवार पुत्र रघुनाथ खरवार निवासी टुईना थाना बरसात जनपद लोरहदेगा झारखण्ड, रमाशंकर यादव पुत्र बालचनद्र यादव निवासी गोठा थाना दोहरीघाट मऊ को गिरफ्तार कर कब्जे से 45 लीटर अपमिश्रित शराब व मिलावटी सामग्री(यूरिया 02 किग्रा, नौसादर 02 किग्रा व नमक 02 किग्रा) बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 284/18 धारा 27,273 भादवि व 60/63 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *