अपना जिला

सेण्ट जेवियर्स स्कूल में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ 

मऊ। सिकटिया ओवरब्रिज के निकट स्थित सेंट जेवियर हाईस्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय अंत: विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रधानाचार्य एम मधुकर द्वारा फीता काटकर किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं में आत्म विश्वास की प्रगाढ़ता बढ़ती है।
प्रतियोगिता के दौरान जूनियर कबड्डी ब्वायज में प्रथम स्थान कक्षा सात के छात्र रहे। जूनियर गर्ल्स खो-खो में कक्षा 8वीं के छात्र विजयी रहे। सीनियर कबड्डी ब्वायज में कक्षा 9वीं के छात्रों ने बाजी मारी। सीनियर ब्वायज वालीबाल में कक्षा 9वीं के छात्र अव्वल रहे। सीनियर गर्ल्स कबड्डी में कक्षा 11वीं के छात्र अव्वल रहे। सभी विजयी टीम के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान दुर्गेश सिंह, कुलदीप सिंह, सोनू जायसवाल, प्रेमचंद पाल, मनोज यादव, संदीप दूबे, साक्षी राय सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *