हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार पाण्डेय बने निर्भया सेना के शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव
इलाहाबाद विश्व विद्यालय से शिक्षा दीक्षा प्राप्त, समाजसेवी तथा दो दशक से भी ज्यादा से पत्रकारिता जगत में अपने लेखनी से परचम लहराने वाले हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार दीपक कुमार पाण्डेय को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र बाबा ने नवरात्री के पवित्र पावन अवसर पर गणपति के आशीर्वाद व सेना की राष्ट्रीय संगठन मंत्री व चयन समिति की अध्यक्ष नसरीन फात्मा की संस्तुति पर निर्भया सेना का राष्ट्रीय महासचिव / शैक्षिक प्रकोष्ठ नियुक्त किया है।
श्री पाण्डेय मूलतः बिहार के कैमूर जिले के वार्ड नंबर 1 अष्टभुजी चौक भभुआ के स्थाई निवासी है। सतीश मिश्र बाबा ने आशा व्यक्त की है कि निःसंदेह श्री पाण्डेय के चयन से निर्भया सेना राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी।
आशा ही नहीं विश्वास है कि श्री पाण्डेय आज और अभी से राष्ट्रीय स्तर पर समाज के बौद्धिक लोगों के साथ विशेष
रूप से प्राथमिक से लेकर विश्व विद्यालय स्तर पर आदर्श शिक्षाविदों को सेना से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

