राफेल को लेकर आप का प्रदर्शन, कहा इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला
मऊ। रक्षा क्षेत्र में राफेल घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला जनता के सामने आया है। केंद्र सरकार ने 126 राफेल की डील को अचानक रद्द कर मात्र 36 राफेल की डील नए सिरे से की जबकि वायु सेना ने 126 राफेल की ही मांग की थी। उक्त बातें मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष शाह आलम ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में कही।
नेताओं ने जमकर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महामहिम को भेजे ज्ञापन में आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि 26 राफेल में से 108 राफेल भारत की लड़ाकू विमान बनाने का अनुभव रखने वाली कंपनी हिन्दुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) में बनने थे जिससे भारत के लोगों को रोजगार मिलता और भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होती। हिन्दुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) ने सुखोई-30 जैसे लड़ाकू विमान बनाये हैं, इस कंपनी के पास 70 साल से विमान बनाने का अनभुव है इसके बाबजूद केंद्र सरकार ने पुरानी प्रक्रिया को निरस्त कर 36 राफेल का टेंडर, विमान बनाने में अनुभवहीन उधोगपति अनिल अंबानी की कंपनी को दे दिया। आपको यह भी बताना चाहते हैं कि पूर्व की डील में एक राफेल की कीमत 540 करोड़ थी, केंद्र सरकार ने उसी राफेल को नई सिरे से 1670 करोड़ में खरीदने की डील कर ली। राफेल के मामले में फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ओलांद के बयान आ जाने से राफेल में हुए बहुत बड़े घोटाले को बल मिलता है। आम आदमी पार्टी, केंद्र सरकार से जानना चाहती है कि…
1. 540 करोड़ का एक राफेल 1670 करोड़ का क्यों खरीदा ?
2. राफेल का टेंडर, लड़ाकू विमान बनाने का अनुभव रखने वाली कंपनी हिन्दुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) के बजाय अनिल अंबानी की अनुभवहीन कंपनी को क्यों दिया गया ?
3. वायु सेना की 126 राफेल की मांग के बाबजूद मात्र 36 राफेल की क्यों डील की गई ?
जैसा कि देश की जनता में चर्चा है कि मोदी सरकार ने 126 राफेल की पूर्व डील को इसलिय खत्म किया कि अनिल अंबानी की कंपनी को इस डील में नए सिरे से शामिल किया जा सके और उनको बड़े स्तर पर अनुचित लाभ दिया जा सके।
आम आदमी पार्टी, मांग करती है कि उपरोक्त सवालों का केंद्र सरकार से लिखित में जबाव दिलाया जाये और राफेल में बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार की जांच कराई जाए जिससे देश की सुरक्षा से समझौता करने वाले गद्दारों को सजा दिलाई जा सके।
प्रदर्शन में मऊ जिले के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जिलाध्यक्ष शाह आलम “उल्फत”, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति, अल्पसंख्यक जिलासचिव महफूज अहमद, ए. के.सहाय, राम बहादुर मौर्य, sc/st प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन भारती, विजय भारती, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रतनपाल सिंह, जिलामीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम छबीला साहनी, संजीव रावत, घोसी नगर अध्यक्ष एजाजुद्दीन, रामायण यादव, राजेश सिंह तथा जिला सचिव अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।

